प्यार मुझसे जो किया तुमने…
प्यार मुझसे जो किया तुमने तो क्या पाओगी
मेरे हालात क़ी आंधी में बिखर जाओगी
रंज और दर्द क़ी बस्ती का मैं बाशिंदा हूं
ये तो बस मैं हूं के इस हाल में भी ज़िंदा हूं
ख्वाब क्यों देखूं वो कल जिसपे मैं शर्मिंदा हूं
मैं जो शर्मिंदा हुआ तुम भी तो शरमाओगी
क्यूं मेरे साथ कोई और परेशान रहे
मेरी दुनिया है जो वीरान तो वीरान रहे
ज़िंदगी का ये सफ़र तुमको तो आसान रहे
हमसफ़र मुझको बनाओगी तो पछताओगी
एक मैं क्या अभी आयेंगे दीवाने कितने
अभी गूंजेगे मुहब्बत के तराने कितने
ज़िंदगी तुमको सुनाएगी फसाने कितने
क्यूं समझती हो मुझे भूल नही पाओगी
moti lal sharma (chack) said
mana teri jindgi viran hai,
eska bhi tujhe guman,
tu smjh jara tere bin uski
jindgi to registhan hai.